{"_id":"69ab151e75efc166c30965e9","slug":"two-youths-died-after-their-car-collided-with-a-truck-parked-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167220-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर बस की टक्कर से अनियंत्रित कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर बस की टक्कर से अनियंत्रित कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बस से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को देर रात एक ढाबे के सामने बरेली की ओर जा रही कार एक बस की टक्कर से अनियंत्रित होने के बाद हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार पर सवार लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र के मोहल्ला डालीगंज अमित वर्मा (28), मान सिंह (27) की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। राहुल और विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
सभी लोग कार से हरिद्वार जा रहे थे। कार देर रात करीब तीन बजे हाईवे पर एक ढाबे के सामने पहुंची। इसी दौरान कार एक अज्ञात बस से टकराकर अनियंत्रित होने के बाद हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखचे उड़ने के साथ ही उस पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बरेली के एक निजी अस्पताल से आई एंबुलेंस के चालक रवि ने सभी घायलों को बरेली ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
बरेली में कराया गया पोस्टमॉर्टम
इलाज के दौरान घायल अमित और मान सिंह की मौत हो गई। बरेली पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्टमॉर्टम कराया है। दोनों घायल युवकों की हालत चिंताजनक बताई गई है। स्थानीय पुलिस को इस हादसे की जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह सेंगर के अनुसार हाईवे पर हुए हादसे की थाने पर कोई सूचना नहीं है। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचे बरेली पुलिस के दरोगा सुरेंद्र गौड़ ने बताया कि बस की टक्कर से अनियंत्रित कार ट्रक से टकराने पर कार पर सवार दो युवकाें की अस्पताल में मौत हो गई और दो अन्य युवकों का उपचार हो रहा है।
Trending Videos