{"_id":"6a311aa2570c85001b02af10","slug":"uproar-over-wedding-hall-construction-women-stand-in-front-of-police-vehicle-in-shahjahanpur-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरातघर निर्माण के विरोध में हंगामा, पुलिस वाहन के सामने खड़ी हुईं महिलाएं, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरातघर निर्माण के विरोध में हंगामा, पुलिस वाहन के सामने खड़ी हुईं महिलाएं, नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के मोहल्ला मक्कू बजरिया में विवादित जमीन पर बारातघर निर्माण को लेकर हंगामा हुआ। पार्षद ने नगर निगम की बताकर काम शुरू कराया, लोगों ने विरोध में मूर्तियां रख दीं। पुलिस ने मूर्तियां हटाने का प्रयास किया, महिलाओं ने नोकझोंक कर गाड़ी रोकी।
पुलिस का गाड़ी के आगे खड़ी हुईं महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया में भुइयार बाबा मंदिर के पास विवादित जमीन पर बरातघर के निर्माण को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। इस बीच महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
मंदिर के पास ही विवादित जमीन है। इसका दो पक्षों में विवाद चलने के चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वार्ड के पार्षद ने जमीन को नगर निगम की बताकर बरातघर बनवाने का काम शुरू करा दिया। सुबह मजदूर पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मंदिर की जमीन बताकर शिवजी और नंदीजी की मूर्ति रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्तियां हटाने पर भड़कीं महिलाएं
विवाद बढ़ता देखकर पुलिस को खबर दी गई। इंस्पेक्टर सदर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मूर्तियों को उठाकर थाने ले जाने लगी तो महिलाएं भड़क गईं और पुलिस की गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। इस बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने मूर्तियों को वापस किया, तब मामला शांत हुआ।
दोपहर में हिंदूवादी संगठन से जुड़े राजेश अवस्थी भी पहुंचे। पुलिस के सामने ही मामले का हल नहीं निकलने तक यथा स्थिति बनाए रखने की सहमति बनी है। तब जाकर लोग शांत हुए।