सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Village head's nephew goes missing, FIR lodged

Shahjahanpur News: ग्राम प्रधान का भतीजा लापता, प्राथमिकी दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Village head's nephew goes missing, FIR lodged
विज्ञापन
जलालाबाद। दस दिनों से लापता गांव तिकोला दुलरामई के प्रधान के भतीजे सोरन सिंह के मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

प्रधान मूंगालाल ने तीन फरवरी को थाने में भतीजे सोरन सिंह की गुमशुदगी की सूचना दी थी। बाद में इस मामले में मूंगालाल ने पुलिस को बताया था कि उनका भतीजा सोरन सिंह अपने मोबाइल से किसी से चैटिंग करता था। भतीजे ने उस मोबाइल नंबर पर तीन लाख दस हजार रुपये भी ट्रांसफर किए थे। इसके बाद उसके खाते में रुपये नहीं रह गए। जब उस मोबाइल नंबर से फिर से रुपये भेजने के लिए कहा गया तब भतीजे ने अपने भेजे रुपये वापस देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उस नंबर पर बात न होने पर उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। उसने अपनी पत्नी मीना देवी व बेटी को यह बात बताई। अगले दिन सोरन अचानक घर से लापता हो गया। अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया। सोरन की बेटी ने जब उस मोबाइल को चेक किया तो चैटिंग, बातचीत व रुपये ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed