सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Biker Heading to Court Dies in Road Accident

Shahjahanpur News: कोर्ट जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में जान गई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Young Biker Heading to Court Dies in Road Accident
हरदोई हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी बाइक सवार कौशल पाल (36) की बृहस्पतिवार सुबह कोर्ट जाते समय हरदोई हाईवे पर कनेंग गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, कौशल पाल एक मुकदमे की तारीख पर बाइक से शाहजहांपुर कचहरी जा रहे थे। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग में उन्होंने पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाया और चल दिए। सड़क पार करते समय हरदोई की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से वह उछलकर काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को किनारे कराया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजन शव को देखकर बिलख पड़े। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह वाहन चालक थे। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

---------------------
अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव चकममरेज निवासी राममिलन वर्मा ने थाना सदर बाजार में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 20 मई को वह अपनी बहन की ससुराल ग्राम उदरिया में पत्नी शीतल देवी व बेटे संग दावत में जा रहे थे। शाहबाजनगर में रेलवे अंडरपास से पहले पत्नी बेटे को शौच कराने लगी। इस बीच आई कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उनका दाहिना पैर टूट गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed