सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youths were sensitized against drug abuse.

Shahjahanpur News: नशे के खिलाफ युवाओं को किया गया जागरूक

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youths were sensitized against drug abuse.
एसएस कॉलेज में आयोजित ​​शिविर में बोलते प्राचार्य प्रो. राकेश आजाद। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
Trending Videos

अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद ने कहा कि युवाशक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा वर्ग नशे जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे, तो देश की सतत प्रगति सुनिश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण व्यक्तित्व को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि युवाओं का दृढ़ संकल्प राष्ट्र को नशे के चंगुल से बचा सकता है।
एनएसएस अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि नशे की लत धीरे-धीरे व्यक्ति की बुद्धि और विवेक को नष्ट कर देती है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने इस शत्रु से सदैव सजग रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और एक स्वस्थ सामाजिक वातावरण के निर्माण में योगदान दें।
गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। इस अवसर पर डॉ. नीलू कुमार, डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. चंदन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed