फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 lakh extortion demanded from grocery merchant; two arrested.

Shamli News: किराना व्यापारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
50 lakh extortion demanded from grocery merchant; two arrested.
शामली कोतवाली में गिरफ्तार रंगदारी मांगने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
शामली। शहर के मोहल्ला गांधीगंज मंडी निवासी किराना व्यापारी राजेश गोयल से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोपियों ने रंगदारी न देने पर व्यापारी के इकलौते बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल फोन, तमंचा, दो कारतूस व चाकू बरामद किए है।
विज्ञापन

राजेश गोयल की रेलवे रोड पर किराना की दुकान है। उनका इकलौता पुत्र बाहर काम करता है। राजेश गोयल ने बताया कि 12 अगस्त की रात को उनकी पत्नी सुषमा गोयल के मोबाइल फोन पर अनजान व्यक्ति ने कॉल की और उनसे बात कराने को कहा। कॉल करने वाले उनसे कहा कि वह मुजफ्फरनगर से कपिल बोल रहा है और उसे गौरव यादव ने नंबर दिया है। उसने व्यापारी के साथ गाली-गलौज करते हुए 50 लाख रुपये मांगे। व्यापारी से कहा कि उनके एक लड़का है, अगर वह नहीं रहेगा तो जमीन और पैसों का क्या करोगे। आरोपी ने अगले दिन फिर कॉल करने की बात कही। रंगदारी की धमकी भरी कॉल आने पर व्यापारी व उनकी पत्नी दहशत में आ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

सीओ सिटी जितेंद्र सिंह यादव ने रविवार को बताया कि इस प्रकरण में पुलिस ने बुढ़ाना रोड पर शुगर मिल के सामने लिलौन जाने वाले रास्ते से दो आरोपियों हर्ष निवासी मोहल्ला जनकपुरी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर व मोहित उर्फ टीटू निवासी गांव सोंहजनी जाटान थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी जरनैल निवासी गांव यमुना नगर हरियाणा वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी मांगने की ऐसे बनाई योजना
सीओ सिटी जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी मोहित पूर्व में शामली के कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसने बीए के दूसरे वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी। हर्ष पांचवीं तक पढ़ा है और वह सब्जी व फल आदि बेचता था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास फिलहाल कोई काम नहीं था और उन्हें पैसों की जरूरत थी। उन्हें पता चला कि शामली के व्यापारी राजेश गोयल के पास पैसा है। उन्होंने अपने तीसरे साथी जरनैल के साथ मिलकर व्यापारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। हर्ष ने नया सिम खरीदा और मोहित ने व्यापारी से रंगदारी मांगी।

आरोपियों पर हरियाणा व राजस्थान में दर्ज है मामले
सीओ सिटी ने बताया कि हर्ष पर 2009 में लूट का मामला और मोहित पर हरियाणा में मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

शामली कोतवाली में गिरफ्तार रंगदारी मांगने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

शामली कोतवाली में गिरफ्तार रंगदारी मांगने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed