सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   91 blood donors stepped forward to save the lives of the needy.

Shamli News: जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए 91 रक्तदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 15 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
91 blood donors stepped forward to save the lives of the needy.
अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित करते एसप
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के अग्रसेन पार्क में रक्त सेवा ट्रस्ट व इंडियन रेडक्रास सोसायटी समेत कई स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 91 रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।

सुबह 10 बजे शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह व नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय संगल, अंशुल संगल, रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला चेयरमैन डाॅ. कुशांक चौहान, संदीप गोयल, सोनू जुनेजा, मनोज कुमार, नूतन पांडेय, काजल व आकाश शर्मा, मो. आरिफ, हकीम मोहम्मद मुस्तकीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदाताओं में एडवोकेट सन्नी निर्वाल, रामेश्वर कालखंडे, आस मोहम्मद, रोहित सैनी, सागर, जितेंद्र कुमार, अजय चौधरी, नीरज, शिवांगी, अंकित कुमार, अनुज राठी, अमित तोमर, सुधीर कुमार, विपिन कुमार, अमन, संजय गिरी, प्रताप कुमार, प्रवीण, शशिकांत, डिंपल कुमार, अवनीश मलिक, कुलविंद्र, नितिन गोयल, सुनील, दीपक, जुनेद, प्रमोद कुमार, दिवाकर, सागर देशवाल, जमीर, प्रभात कुमार, रामनिवास, संजय गिरी, पवन, आरिफ खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed