{"_id":"6a2ef880df664bb30109c9c1","slug":"oh-beloved-i-need-you-shamli-news-c-26-1-sal1002-167591-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ... ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ... ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कस्बा ऊन के डीएवी कॉलेज में आयोजित पंचम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊन। कस्बे के डीएवी कॉलेज में शनिवार रात में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा खाटू श्यामजी का पांचवा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... आदि भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति सागर में डूबे रहे। खाटू श्याम जी का पंडाल भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।
बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की जोत प्रज्ज्वलित कर किया गया। फूलों और रोशनी से सजाए गए भव्य दरबार में 56 भोग अर्पित कर भक्तों ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद भजन संध्या देर रात तक भक्त झूमते रहे, जिसमें जयपुर व दिल्ली से आए गायकों आयुष सोमानी, प्रेरणा मित्तल और हरीश नामदेव की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कलाकारों ने तू कृपा कर बाबा, तेरा दरबार सजा है खाटू में, श्याम तेरे भक्तों पे करम बना रहे, आओ श्याम प्यारे आओ के साथ-साथ शीश के दानी श्याम हमारा और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे भजन प्रस्तुत किए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त देर रात तक झूमते रहें।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, कॉलेज प्रबंधक शांतनु मित्तल, प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह,नरेश गोयल, सुशील गर्ग, आशीष गोयल, भास्कर चौधरी, अंकुर चौधरी, दिनेश गोयल, अहम, गौरव मित्तल, मनोज गोयल, अविन मित्तल, विशाल नामदेव, डिंपी, आकाश आदि मौजूद रहे।