सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Path cleared for the construction of overbridges at Balwa and Sadar Tehsils.

Shamli News: बलवा और सदर तहसील पर बनने वाले ओवरब्रिज का रास्ता साफ, कंपनी ने शुरू की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 15 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for the construction of overbridges at Balwa and Sadar Tehsils.
शहर के बलवा बाईपास और तहसील चौराहे पर उपरिगामी पुल निर्माण के लिए सेहटा में लगाया गया प्लांट। स
विज्ञापन
शामली। बलवा और सदर तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित उपरिगामी पुल (ओवरब्रिज) निर्माण की दिशा में गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्माण कार्य का जिम्मा संभाल रही पंजाब की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शामली के सेहटा गांव के पास भूमि किराये पर लेकर प्लांट स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि बलवा क्षेत्र में प्रस्तावित ओवरब्रिज की जमीन पर खड़े बिजली के खंभे निर्माण कार्य में बाधा बने हुए हैं, जिसके चलते वहां काम शुरू होने में देरी की संभावना है।

पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले बलवा बाईपास तथा सदर तहसील क्षेत्र में लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। इन स्थानों पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने आंदोलन और धरना-प्रदर्शन कर पुल निर्माण की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की बागपत इकाई ने बलवा में दो तथा सदर तहसील के पास एक ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब 119 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की। एनएचएआई द्वारा बलवा और सदर तहसील स्थित पुलों के निर्माण के लिए लगभग 77 करोड़ रुपये का ठेका छह माह पूर्व पंजाब की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित किया था।
विज्ञापन

एनएचएआई बागपत इकाई के साइट इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि निर्माण कंपनी द्वारा प्लांट स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण सामग्री पहुंचने के बाद ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बलवा में प्रस्तावित ओवरब्रिज की भूमि पर बिजली विभाग के खंभे लगे हुए हैं, जिससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। खंभों को हटाने के लिए एनएचएआई और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। खंभे हटते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed