{"_id":"6a037ef081ee8079d9094033","slug":"a-few-minutes-before-the-wedding-procession-arrived-the-girl-went-with-her-lover-and-got-the-groom-married-to-her-younger-sister-shamli-news-c-26-1-sal1002-165337-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बरात आने से चंद मिनट पहले युवती प्रेमी संग गई छोटी बहन से कराई दूल्हे की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बरात आने से चंद मिनट पहले युवती प्रेमी संग गई छोटी बहन से कराई दूल्हे की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से ठीक पहले दुल्हन के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने से खलबली मच गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद हालात ऐसे बने कि ग्रामीणों की सहमति से दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई। बताया गया कि युवती प्रेमी संग चली गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव की युवती की शादी हरियाणा के करनाल जनपद के एक गांव में तय थी। रविवार रात बरात आने की पूरी तैयारी चल रही थी और घर में शादी की रस्में भी शुरू होने वाली थीं, लेकिन बरात आने से कुछ ही मिनट पहले युवती अचानक लापता हो गई।
परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस बीच गांव में स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई, जिसमें आपसी सहमति से दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराने का निर्णय लिया गया। छोटी बहन ने भी इस शादी के लिए सहमति दे दी, जिसके बाद रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
इधर, युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही युवती तथा आरोपी युवक को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तलाश में जुट गई है।
Trending Videos