{"_id":"69ac79af984c04415e0e9bd5","slug":"allegations-of-construction-work-being-carried-out-against-standards-shamli-news-c-26-1-sal1001-160934-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मानकों के विरुद्ध निर्माण कार्य कराने का आरोप, सभासदों ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मानकों के विरुद्ध निर्माण कार्य कराने का आरोप, सभासदों ने डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैराना तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायत करने जाते वार्ड सभासद-संवाद
विज्ञापन
कैराना। नगर के वार्ड सभासदों ने डीएम से शिकायत करते हुए नगरपालिका द्वारा मानकों के विरुद्ध निर्माण कार्य कराने के आरोप लगाए हैं।
शनिवार को तहसील सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान को शिकायती पत्र में बताया कि नगरपालिका द्वारा वार्ड नंबर 22 मोहल्ला खेलकला में नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा पानीपत रोड पर आरसीसी नाला निर्माण, डिवाइडर निर्माण, वार्ड नंबर सात में नाला निर्माण व सीसी सड़क निर्माण सहित अन्य वार्डों में भी विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
आरोप है कि मौके पर निर्माण कार्य मानकों के विपरीत कराए जा रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार पालिका के साथ मिलकर बिना मानकों के कार्य कर अपनी रनिंग पेमेंट निकलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
सभासदों ने सभी निर्माण कार्य एस्टीमेट के अनुसार और सक्षम अधिकारी की देखरेख में कराए जाने की मांग की। इस दौरान वार्ड सभासद शगुन मित्तल, शाहिद हसन, तोसिफ चौधरी, मौलवी फुरकान, सागर, राज्यपाल, सकूलत, सालिम चौधरी, मोहसिन अली और साजिद आदि रहे।
Trending Videos