सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anurag Doval: 'Mother, give me love in your next life', know what the YouTuber said before hitting the car

अनुराग डोभाल: 'मां अगले जन्म में प्यार दे देना', जानें डिवाइडर में कार ठोंकने से पहले यूट्यूबर ने क्या कहा

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Mar 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर अपनी कार डिवाइडर में ठोंककर जान देने का प्रयास किया। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनके दोस्त उन्हें दिल्ली के अस्पताल ले गए।

Anurag Doval: 'Mother, give me love in your next life', know what the YouTuber said before hitting the car
Anurag Dobhal Accident: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने उठाया आत्मघाली कदम, डिवाइडर में ठोकी कार! - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल ने शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में लाइव वीडियो बनाते हुए आत्महत्या की कोशिश की। अनुराग तेज रफ्तार कार चलाकर डिवाइडर में टक्कर मार दी। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने परिजन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भी वीडियो बनाया था। सुसाइड की कोशिश से पहले उन्होंने कहा कि मां अगले जन्म में प्यार दे देना। मेरठ के सुभारती अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद उनके दोस्त उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली लेकर चले गए।
Trending Videos

 

अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर के नाम से वीडियो बनाते हैं। देहरादून से दिल्ली की ओर कार से जाते हुए गाजियाबाद के हवा-हवाई रेस्टोरेंट के पास अनुराग डोभाल के आत्महत्या की कोशिश करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान का वीडियो भी वायरल है। इसमें वह घायलावस्था में कराहते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने हाल ही में एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने पत्नी रितिका चौहान से अंतर्जातीय विवाह करने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वीडियो में बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है और उन्हें छोड़कर चली गई है। शादी से छह दिन पहले उनके माता-पिता ने उनका साथ छोड़ दिया था। उन्हें रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया गया था। अनुराग ने अपने भाई ''कलम'' पर संपत्ति हड़पने और धमकी देने का भी आरोप लगाया था। अनुराग ने उत्तराखंड पुलिस से न्याय की अपील की और कहा कि उनके पास अब अपना घर भी नहीं बचा है।

ये भी देखें...
Meerut: नमो भारत स्टेशन पर गूंजे संगीत के सुर, ‘नमो भारत बीट्स’ से यात्रियों की शाम हुई संगीतमय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed