सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Controversy erupted over the installation of a statue of Dr. Bhimrao Ambedkar at Tamela Garhi, and it was removed.Controversy erupted over the installation of a statue of Dr. Bhimrao Ambedkar at Tamela Garhi, and it was removed.

Baghpat News: तमेलागढ़ी में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने पर विवाद, हटाई गई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Controversy erupted over the installation of a statue of Dr. Bhimrao Ambedkar at Tamela Garhi, and it was removed.Controversy erupted over the installation of a statue of Dr. Bhimrao Ambedkar at Tamela Garhi, and it was removed.
विज्ञापन
दोघट। तमेलागढ़ी गांव में शुक्रवार को एक खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा दी। इसकी शिकायत मिलने वहां आए पुलिसकर्मियों ने काम रुकवा दिया। इस पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बाद में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से खुद ही मूर्ति हटा ली।
Trending Videos


तमेलागढ़ी गांव के बीच में खाली प्लॉट पर मूर्ति लगाए जाने की शिकायत दिल्ली में रहने वाली प्रतिमा ने की। उन्होंने जमीन को अपना बताया। पुलिसकर्मी मूर्ति लगाने का काम रुकवाने लगे तो लोगों ने ग्राम पंचायत की जमीन होने का दावा किया। इसको लेकर काफी देर तक वहां विवाद होता रहा। हंगामा कर रहे भीम आर्मी के दो कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी पकड़कर थाने ले गए। शुक्रवार शाम दोबारा मूर्ति लगाने का काम शुरू होने पर पुलिसकर्मी फिर से पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने प्रधान राजीव कुमार, आशीष आंबेडकर समेत अन्य लोगों को समझाया। मामला शांत होने पर लोगों ने खुद ही मूर्ति हटा ली। इसमें जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भूमि विवादित बताई जा रही है, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। आपसी सहमति से खुद ही मूर्ति हटा ली गई है। पकड़े गए दोनों युवकों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed