{"_id":"69ac143eaf1abeb36f09d351","slug":"teachers-met-rakesh-tikait-to-seek-justice-for-assistant-professor-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-147883-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहायक प्रोफेसर को न्याय दिलाने के लिए राकेश टिकैत से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहायक प्रोफेसर को न्याय दिलाने के लिए राकेश टिकैत से मिले शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
-दिगंबर जैन कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ़ गोविंद बाबू नौ मार्च से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में शुरू करेंगे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ़ गोविंद बाबू को पिछले चार साल से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार भुखमरी की कगार पर है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिला और उनसे सहयोग मांगा।
कृषि वैज्ञानिक डॉ़ यशपाल सिंह के साथ शिक्षकों ने मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि डॉ. गोविंद बाबू को चार साल से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने पर सहायक प्रोफेसर का परिवार भुखमरी की कगार पर है। वह राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु भी मांग चुके हैं। कई दिन पूर्व शिक्षकों व कर्मचारियों ने उनके समर्थन में एक मुट्ठी अनाज कार्यक्रम भी चलाया था। गोविंद बाबू ने बताया कि नौ मार्च से 40 कॉलेजों के शिक्षक चौधरी चरण विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय के सामने बेमियादी धरना शुरू करेंगे। राकेश टिकैत ने सहायक प्रोफेसर को न्याय दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
Trending Videos