{"_id":"69ac0a6a3844acf9d90cf868","slug":"a-box-is-installed-in-the-railway-line-underpass-trains-will-run-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147874-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रेलवे लाइन के अंडरपास में लगा बॉक्स, दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रेलवे लाइन के अंडरपास में लगा बॉक्स, दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण के चलते धीमी गति से निकाली जा रही थीं ट्रेन
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में रेलवे अंडरपास के निर्माण के चलते धीमी गति से चल रही ट्रेनें अब फिर अपनी तेज गति से दौड़ती नजर आएंगी, क्योंकि अंडरपास के निर्माण के लिए रेलवे लाइन के नीचे बॉक्स लगा दिया गया है। इसके चलते शनिवार को एक घंटे रेलवे लाइन ब्लॉक रही।
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कस्बे में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। अंडरपास के निर्माण के चलते रेलवे लाइन में नीचे फट्टे लगाकर ट्रेन काफी धीमी गति से वहां से गुजारी जा रही थी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे बॉक्स लगाने और प्लेट हटाने के लिए एक घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस दौरान किसी भी ट्रेन का समय नहीं होने के कारण रद्द नहीं हो सकी। वरिष्ठ इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास का बॉक्स फंसाने का काम पूर्ण कर दिया गया है। अब रेलवे लाइन के दोनों तरफ का काम काम रह गया है।
Trending Videos