{"_id":"69ac12538398f12dad033873","slug":"parents-were-made-aware-about-educating-their-children-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-147885-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में शनिवार को सामुदायिक सहभागिता के तहत प्रधानाध्यापकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की कार्यशाला कराई गई। बीईओ ब्रजमोहन ने कहा कि बच्चों का विद्यालयों में दाखिला कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक होना होगा।
प्रशिक्षक प्रवेंद्र तोमर, अनुज तोमर, अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के समग्र विकास में समुदाय की भूमिका और शिक्षा के स्तर को सुधारना, यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तक, मिड-डे मील की निगरानी के लिए प्रशिक्षित करना है। उन्होंने बताया की बच्चों की उपस्थित 60 प्रतिशत से कम मिलने पर अभिभावकों के साथ बैठक करके कारणों का पता लगाना चाहिए। बीईओ ने हाउस होल्ड सर्वे में चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन और विशेष प्रशिक्षण की समीक्षा की। बालिकाओं और विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित योजनाओं पर ध्यान देने की अपील की। इस दौरान एआरपी विशेष कुमार, अंकित तोमर, रविकांत, गौरव राणा, विवेक चौधरी, सौरभ शर्मा, मयंक आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos