सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exercise and consume protein-rich foods to prevent bone diseases.

Shamli News: हड्डी रोगों से बचाव के लिए व्यायाम और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का करें सेवन

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Exercise and consume protein-rich foods to prevent bone diseases.
हैलो डॉक्टर में फोटो डॉ. रामनिवास।
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों को घर बैठे ही फोन पर हड्डी रोग संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास दोपहर 12 बजे से एक बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रही। उन्होंने फोन पर लोगों की हड्डी संबंधी समस्याओं को सुनकर परामर्श दिया।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि हड्डी संबंधी रोगों से बचाव के लिए नियमित व्यायाम और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से दवा ले और अपने आप कोई दर्द निवारक दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : घुटने से थोड़ा नीचे चोट लगी है, सुन्नपन होता है, योगा करने में दिक्कत होती है। (नंदकिशोर, जलालाबाद)
जवाब : जिला अस्पताल के कक्ष सात में आकर दिखाएं। एक सप्ताह तक दवा लेनी होगी। रात में सोने से पहले दवा ले। आराम आ जाएगा।
सवाल : एक हाथ में दर्द है, दवाई खाने के बाद भी आराम नहीं है। (नसीम, हसनपुर लुहारी)
जवाब : इसके लिए नियमित व्यायाम करें और सिकाई करें। फिजियोथैरेपी भी करा सकते हैं। इसके बाद भी समस्या रहती है तो जिला अस्पताल आकर दिखा दें।
सवाल : गर्दन के ऊपर के हिस्से में दर्द रहता है और बाद में सिर में भी दर्द होने लगता है। (नदीम अहमद, झिंझाना)
जवाब : मोटा तकिया लगाना बंद कर दें। जैल की हल्के हाथ से मालिश करें और दवाई लें। ठंडी चीजों से परहेज करें। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 50 साल है। कंधे में 15 दिन से दर्द है, रात में ज्यादा परेशानी होती है। (अनिल कुमार, माजरा रोड)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर कक्षा सात में उनसे संपर्क करें। एक्सरे कराकर उपचार शुरू किया जाएगा। इसकी फिजियोथैरेपी भी करानी पड़ सकती है।
सवाल : मेरे दोनों घुटनों में दर्द रहता है, चलने और सीढ़ियां चढ़ने में भी दिक्कत होती है। (नईम मलिक, कैराना व मंजीत, बाबरी)
जवाब : घुटनों को मोड़कर उकड़ू न बैठे और सीढ़ियां न चढ़ें। जिला अस्पताल में आकर दिखाएं। नियमित व्यायाम करें। मखाने, बिना मलाई का दूध, अंडा व पनीर का सेवन करें।
सवाल : मेरी उम्र 70 वर्ष है, घुटनों में दर्द रहता है। (लीला)
जवाब : सीढ़ियां न चलें और ठंडी चीजों से परहेज करें। अंडा, पनीर, दूध, दाल और मखाने का सेवन करें।

सवाल : मेरी उम्र 58 वर्ष है, आठ माह से कुल्हे की हड्डी में दर्द रहता है। (भगवती प्रसाद, शामली)
जवाब : जिला अस्पताल में आकर दिखा लें। इलाज के बाद समाधान हो जाएगा।
सवाल : जोड़ों में हर समय दर्द रहता है (चंद्र सैनी झिंझाना)
जवाब: जिला अस्पताल आकर दिखा लें। आराम मिल जाएगा।
सवाल : दस साल पहले सीढ़ियों से गिर गई थी, तभी से कमर दर्द की समस्या बनी है। (गीता, शामली)
जवाब : सख्त गद्दे वाले बेड पर लेटे और दिन में कमर पर बेल्ट लगाकर रखें। मिथाइल कोबलामीन के इंजेक्शन एक दिन छोड़कर लगवाएं। ज्यादा दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में आकर संपर्क करें।
सवाल : सुबह उठने पर रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है। (सुनील कुमार, शामली)
जवाब : गर्म बोतल में पानी भरकर सिकाई करें, जैल की मालिश करें। जिला अस्पताल में आकर दिखा लें।
सवाल : मेरी उम्र 75 वर्ष है। पैरों से कड़-कड़ की आवाज आती है और रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है। (ईश्वर दयाल नारंग, शामली)

जवाब : यह विटामिन डी या कैल्शियम की कमी से हो सकता है। रात में मखाने डालकर दूध लें। अंडा या पनीर का सेवन करें। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। जिला अस्पताल में आकर दिखा लें और झुककर काम न करें।

सवाल : मेरी उम्र 40 साल है, करीब डेढ़ साल से घुटनों में दर्द रहता है। (मुंशाद अली, दभेड़ीखुर्द)
जवाब : घुटने मोड़कर न बैठे। इंग्लिश टॉयलेट का इस्तेमाल करें और सीढियां कम चढ़े।
सवाल : मेरी उम्र 26 साल है। कई वर्ष पूर्व चोट लगने पर घुटने का ऑपरेशन कराया था, अब भी सूजन आती है। (मोहित, कांधला)
जवाब: लंबे समय तक पैर को लटकाकर न बैठे। ज्यादा देर बैठना हो तो स्टूल पर पैर रखकर बैठे। पानी से झराई करें। जिला अस्पताल आकर दिखाए।

बन्नू चक में प्रवचन करते संत सुभाष शास्त्री। स्रोत आयोजक

बन्नू चक में प्रवचन करते संत सुभाष शास्त्री। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed