{"_id":"69ac7b6acdd0b5e9a50d8d9c","slug":"the-women-of-the-district-are-making-their-mark-in-the-fields-of-sports-yoga-and-education-shamli-news-c-26-1-aur1003-160954-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेल, योग और शिक्षा के क्षेत्र में डंका बजा रहीं जनपद की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेल, योग और शिक्षा के क्षेत्र में डंका बजा रहीं जनपद की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस खबर का फोटो- शिक्षिका रुचि शर्मा।
विज्ञापन
शामली। जनपद की महिलाएं घर के बाहर खेल, योग और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से डंका बजा रही हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों का कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से यह साबित होता है कि अगर इच्छा और जज्बा मजबूत हो तो कोई भी क्षेत्र मुश्किल नहीं।
कबड़्डी में दम दिखा रही शालू और फुरकाना
गांव भनेड़ा जट की फुरकाना और गांव सोट्टा की शालू कबड्डी खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वह कई बार राष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर जनपद व परिवार का नाम रोशन कर चुकी हैं। शालू खेलो इंडिया में भी दम दिखा चुकी हैं। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि वह इसी क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाते हुए परिवार का नाम रोशन करेंगी। वहीं गांव की अन्य महिला खिलाड़ियों को भी कबड्डी के प्रति जागरूक कर रही हैं।
टेबल टेनिस में आगे बढ़ रहीं शगुन व सिमरन
गांव सिलावर की शगुन पुत्री रामपाल और शहर के धीमानपुरा की रहने वाली सिमरन धीमान पुत्री अजय धीमान टेबिल टेनिस के खेल में आगे बढ़ते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अभी तक वह नॉर्थ जोन पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन कर चुकी हैं। महिला खिलाड़ियों का कहना है कि वह इसी तरह मेहनत व लगन के साथ एक दिन भारतीय खिलाड़ी मनिका बत्रा व कमलेश मेहता की मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगी।
कुमुद शर्मा महिलाओं को बना रही स्वस्थ
शहर के बड़ा बाजार निवासी महिला कुमुद शर्मा पिछले 15 वर्ष से योग प्रशिक्षिका के रूप में कार्यरत है। वह निशुल्क योग शिविर आयोजित कर महिला व युवतियों को योग का प्रशिक्षण देती है। उन्होंने अभी तक योग के माध्यम से 200 महिलाओं को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाते हुए स्वस्थ बनाया है।
शिक्षिका रुचि शर्मा दिखा रही कविताओं का जादू
रुचि शर्मा में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर है। वह शिक्षिका होने के साथ ही एक अच्छी लेखिका व कवियत्री भी है। शिक्षिका ने अलग-अलग राज्य के कवि सम्मेलनों में अपनी लिखी कविताएं सुनाते हुए अभी तक लगभग 15 हजार से भी ज्यादा प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुकी है।
शिक्षिका नीलम बच्चों को दे रही तकनीकी और योग की शिक्षा
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका नीलम बच्चोें को पढ़ाई के साथ ही तकनीकी ज्ञान व योग की शिक्षा दे रही है। वह प्रतिदिन बच्चों को योग और व्यायाम कराती हैं। वह बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही तकनीकी ज्ञान देकर आगे बढ़ा रही हैं। नए-नए नवाचार करते हुए सरल तरीके से पढ़ाई कराते हुए बच्चों को आगे बढ़ा रही हैं।
Trending Videos