सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ATS Detains Four Suspects in Kairana During Early Morning Raid

ISI Connection: कैराना में एटीएस की ताबड़तोड़ दबिश, चार संदिग्ध युवक हिरासत में, पाकिस्तान से कनेक्शन की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने शामली जिले के कैराना में तड़के छापेमारी कर चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे जाली करेंसी और पाकिस्तान कनेक्शन के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ATS Detains Four Suspects in Kairana During Early Morning Raid
कैराना से संदिग्ध हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर प्रदेश की उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वायड यानी एटीएस ने शामली जिले के कैराना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।

Trending Videos


सुबह तीन बजे दी दबिश
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे सहारनपुर से आई एटीएस टीम कैराना कोतवाली पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने नगर के कई मोहल्लों और आसपास के गांवों में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान एटीएस ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद टीम चारों युवकों को अपने साथ ले गई।

पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर पूछताछ जारी
बताया गया कि एटीएस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। चर्चा है कि हिरासत में लिए गए युवकों से नकली करेंसी नेटवर्क या पाकिस्तान से संभावित संपर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले में विस्तृत जानकारी होने से इनकार किया है। एटीएस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed