{"_id":"69cebc1584b6d441e40ac5f8","slug":"baba-bajrangbali-was-praised-cheers-echoed-shamli-news-c-26-1-aur1003-162667-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाबा बजरंगबली का किया गुणगान, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाबा बजरंगबली का किया गुणगान, गूंजे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन मेंं बालाजी मंदिर पर हवन करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर से लेकर कस्बों के मंदिरों में हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न भक्तिमय कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ ही शोभायात्रा निकालते हुए उन्हें पूजा-अर्चना की और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु बालाजी के भजनों पर जमकर झूमे।
शहर के हनुमान धाम पर अखंड रामायण पाठ के साथ हुई। पूजा अर्चना पं. देवानंद शास्त्री द्वारा कराई गई। इस दौरान भक्तों ने बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए और सवा मनी भी चढ़ाई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पं. निशांत भागवत पाठक ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान राजकुमार मित्तल, चंचल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, शरद त्रिवेदी, रमेश दीवान, भूपेंद्र मलिक, मयंक जैन, राहुल शर्मा, अरविंद दृष्टा महाराज, डॉ. रविकांत वर्मा, अनिकेत निर्वाल, राजकुमार शर्मा, बलवीर चंद जैन रहे।
करनाल रोड पर बालाजी मंदिर से शोभायात्रा निकाली। अग्रसेन पार्क में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन हुआ। रेलपार स्थित शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ हुआ।
कांधला के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भजनों पर झूमते हुए हवन पूजन में भाग लिया। हवन में दर्जनों श्रद्धालुओं ने आहुति दी और समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रवीन कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार रहे। थानाभवन में सुंदर कांड एवं एक शाम बालाजी के नाम कार्यक्रम में कलाकार रोहित नादान व सचिन सिध्यान के भजनों पर श्रद्घालु देर रात तक झूमे। अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की महिलाओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम में सहारनपुर से आए कलाकार रोहित नादान ने वीर हनुमाना, राम जी की सेना चली, श्री राम की अर्जी, जब भी रोया तुम्ही ने संभाला, मेरा दिल करता है दौड़ कर मेहंदीपुर आ जाऊ... आदि भजनों से माहौल को पूरा भक्तिमय बना। कार्यक्रम में विकास अग्रवाल, वैभव तायल, शिवम, इलू रहे।
बाबरी के गांव कैडी में बालाजी शोभायात्रा ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान बालाजी, श्री रामचंद्र और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां रहीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और फूलों की वर्षा की। कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर में सुबह नौ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में आलोक सिंघल, शिवम बंसल और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Trending Videos