सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bullion trade fell by 30 percent due to the Prime Minister's appeal.

Shamli News: प्रधानमंत्री की अपील से सराफा व्यापार 30 प्रतिशत तक गिरा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bullion trade fell by 30 percent due to the Prime Minister's appeal.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

शामली/कैराना। शामली और कैराना के सराफा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदें की अपील पर चिंता व्यक्त की है।
पिछले एक साल से सोने-चांदी के ऊंचे भाव के कारण व्यापार पहले ही मंदा है, और अब इस अपील से ज्वेलरी कारोबार ठप होने की आशंका है। व्यापारी मानते हैं कि कार्रवाई केवल शुद्ध सोने के स्टॉक रखने वालों पर होनी चाहिए, ज्वेलरी खरीदने पर रोक लगाने से लाखों परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो सकती है।
पिछले एक साल से सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। जिस कारण सराफा बाजार में सन्नाटा छाया रहता है। वहीं दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि वह एक साल तक सोना नहीं खरीदे। सराफा व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री को शुद्ध सोने का स्टॉक लगाने वाले पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन ज्वेलरी खरीदने पर रोक नहीं लगानी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े लाखों परिवार के आगे रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed