सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Census 2027: Students enthusiastically participated in self-enumeration training

जनगणना 2027: छात्रों ने स्वगणना प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Census 2027: Students enthusiastically participated in self-enumeration training
विज्ञापन
शामली। जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों में जनगणना 2027 के प्रचार और प्रसार के तहत छात्रों को स्वगणना कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ऐश्वर्या जायसवाल के निर्देशों के अनुरूप आयोजित प्रशिक्षण सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वगणना प्रक्रिया का डेमो सीखकर अभ्यास किया।
Trending Videos

मंगलवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज व सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्रों को शिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि 7 मई से 21 मई तक प्रत्येक नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकता है। इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल पावटी कला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक ने कहा कि यह पहल छात्रों में जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लेकर वे अपने जिले के सही आंकड़े सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed