{"_id":"6a32f479c1f46b65830af27d","slug":"coaching-center-operator-dies-of-heart-attack-while-on-morning-walk-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167813-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुबह टहलने गए कोचिंग सेंटर के संचालक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुबह टहलने गए कोचिंग सेंटर के संचालक की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
पठानपुरा निवासी नवनीत की मौत के बाद घर के बाहर मौजूद ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- किसान के इकलौते पुत्र थे, सीने में अचानक तेज दर्द होने पर करनाल ले गए थे परिजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चौसाना (शामली)। चौसाना के मजरा पठानपुरा निवासी कोचिंग सेंटर के संचालक नवनीत सैनी (25) की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे रोजाना की तरह सुबह टहलने गए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए करनाल अस्पताल लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवनीत सैनी अपने घर के बराबर में ही कोचिंग सेंटर चलाते थे। उनके पिता रविंद्र सैनी किसान हैं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरफ घर से टहलने गए थे। इसी दौरान सीने में तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल हरियाणा के करनाल स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने साइलेंट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। युवक की अचानक मौत होने से गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। नवनीत परिवार का इकलौते बेटे थे और अविवाहित थे। अब परिवार में माता-पिता और एक शादीशुदा बहन रह गई है। दोपहर में युवक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।