{"_id":"6a32f4ba0e7f7f9eff01d24d","slug":"drinking-too-much-tea-and-cold-drinks-in-summer-can-harm-your-health-be-careful-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167833-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गर्मी में चाय-ठंडा ज्यादा पीने से बिगड़ सकती है सेहत, बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गर्मी में चाय-ठंडा ज्यादा पीने से बिगड़ सकती है सेहत, बरतें सावधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानी से ज्यादा शीतल पेय, चाय-कॉफी पीने से पानी की कमी होने का खतरा
ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे मरीज, चिकित्सक पानी ज्यादा पीने की दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भीषण गर्मी में लोग गला तर करने के लिए पानी से ज्यादा शीतल पेय, चाय व कॉफी का सेवन ज्यादा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इससे शरीर में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है। इस तरह के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिन्हें दवा के साथ पानी ज्यादा पीने की सलाह दी जा रही है।
गर्मी की तपिश में जब गला सूखता है तो लोग पानी पीने के बजाए शीतल पेय, चाय व कॉफी का सहारा ले रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि कुछ लोग तरल पदार्थ के रूप में चाय, कॉफी, सॉफ्ट डि्रंक्स को ही पर्याप्त मान लेते हैं। इस तरह के पेय पदार्थ शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा करते हैं। इनका सेवन ज्यादा करने से शरीर में आवश्यक तरल पदार्थ कम हो जाते हैं। इससे शुरूआत में थकान महसूस होने लगती है।
लोग इसे पहले सामान्य समझते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद चक्कर आना, सिर दर्द, मुंह सूखना, शरीर टूटना, ब्लड प्रेशर कम होना और ज्यादा कमजोरी की समस्या बन सकती है। ओपीडी में इस तरह की समस्या लेकर 15-20 मरीज रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर वे लोग हैं, जो सेल्समैन, किसी कंपनी के एजेंट, रेहड़ा ठेला लगाने वाले होते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए चार-पांच लीटर पानी पीना चाहिए। कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
-- इस तरह से आ रहे केस
- शामली निवासी 35 वर्षीय राकेश ने बताया कि गर्मी में उसका गला ज्यादा सूखता है। वह दिन में चार-पांच बार शीतल पेय का सेवन कर लेता है। फिर भी समस्या बनी है। चिकित्सक ने दवा के साथ शीतल पेय का सेवन सीमित करने और पानी ज्यादा पीने की सलाह दी।
- नया बाजार निवासी कविता ने बताया वह दिन में चार-पांच बार चाय लेती है। उसे गर्मी में थकान के साथ चक्कर आने की समस्या बनी है। चिकित्सक ने चाय कम पीने की सलाह दी है।
-- -
गर्मी में इस तरह करें बचाव
- घर से बाहर जाते समय पानी साथ में रखें।
- कमजोरी, थकान या चक्कर आने को नजरअंदाज न करें।
- दिन के समय गर्मी में बीच-बीच में पानी पीते रहें।
- चाय-कॉफी या शीतल पेय पदार्थों का सेवन कम करें।