सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Confluence of faith and devotion on Ashtami

Shamli News: अष्टमी पर श्रद्धा और भक्ति का संगम

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Confluence of faith and devotion on Ashtami
शामली में शहर के आठ्ठे वाला मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद चाढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लग
विज्ञापन
शामली। नवरात्र की अष्टमी पर घरों में कन्या पूजन के साथ ही श्री दुर्गा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। महिलाओं ने कन्याओं को देवी का रूप मानते हुए तिलक कर उन्हें हलवा-पूरी आदि व्यंजन परोसते हुए उपहार दिए।
Trending Videos

शहर के मोहल्ला सीबी गुप्ता कॉलोनी, दयानंद नगर, रेलपार कॉलोनियों के साथ ही गांव कुड़ाना, लांक, बहावड़ी आदि स्थानों पर छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानते हुए उन्हें तिलक किया, उनका सम्मान किया और उन्हें हलवा, पूरी, काले चने परोसे। इसके बाद उन्हें उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद के श्री दुर्गा देवी मंदिर में भी अष्टमी के दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पं. चन्द्रमोहन शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से मां दुर्गा का ध्यान और स्नान कराया, फिर उन्हें लोंग और इलायची का भोग अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने हलवा और पूरी का प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। अपराह्न में मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लाला उपेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी रीना गुप्ता ने भाग लिया।
ऊन कस्बा व क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी के दिन पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोला। वही, मंदिरों में माता की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने कन्याओं को उपहार के रूप में पेन, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स, लंच बॉक्स व बच्चों के काम आने वाली वस्तुएं दी। जिन्हें लेकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

शामली में शहर के आठ्ठे वाला मंदिर में  दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद चाढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लग

शामली में शहर के आठ्ठे वाला मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद चाढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed