सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: दहेज उत्पीड़न में महिला समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
शामली। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तरफ से महिला थाने पर पति समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी में राखी ने एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी सन्नी निवासी गांव कादरगढ़ निवासी सन्नी के साथ 12 नवंबर 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर पति, ससुर ब्रिजेश, सास रेखा, ननंद दिपन्नी व परिका, जेठ सोनू व मोनू परेशान करते थे। इस दौरान उसे बेटी पैदा हुई।, लेकिन ससुराल वाले अपनी हरकतों से बात नहीं आए। इसके चलते 18 जनवरी 2026 को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही है। 24 जनवरी को ससुराल वालों ने मायके में आकर जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। एसपी के आदेश पर महिला थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed