फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dak Kanwariyas will travel via the bypasses in Shamli and Kairana.

Shamli News: शामली और कैराना में बाईपास से होगा डाक कांवड़ियों का आवागमन

Sun, 09 Aug 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dak Kanwariyas will travel via the bypasses in Shamli and Kairana.
शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद
शामली। जिले से होकर डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले पैदल चलने वाले कांवड़ियों के साथ डाक कांवड़ भी आनी शुरू हो गई है। उधर, शहर के हर मार्ग पर बम भोले की गूंज रही।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने इस बार डाक कांवड़ को शामली व कैराना बाईपास से निकालने की योजना बनाई है। इसके लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ मार्गों पर हल्के व भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद किया गया है। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालन कराने की व्यवस्था की गई है। यातायात प्रबंधन के लिए जिलेभर में करीब 180 से अधिक स्थानों पर बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी की है। शहर के मुख्य मार्गों के 60 से अधिक गलियों, लिंक मार्ग व कट बंद किए गए हैं। शहर के अंदर हनुमान धाम मार्ग से होकर हल्के व दुपहिया वाहन आ सकेंगे। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डाक कांवड़ को शामली व कैराना बाईपास से निकालने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन

जिले में ये लागू है रूट डायवर्जन प्लान
पानीपत और करनाल से सहारनपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों का रूट
भारी वाहन : पानीपत, करनाल, बिडौली, चौसाना, गंगोह मार्ग, तीतरो, गंदेवड़ा, जलालाबाद और ननौता होते हुए सहारनपुर जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस आएंगे।
हल्के वाहन : पानीपत, करनाल, बिडौली, गाड़ीवाला चौराहा, झिंझाना, ऊन, गढ़ी अब्दुल्लाखां, थानाभवन, जलालाबाद, ननौता सहारनपुर की ओर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से करनाल की ओर जाने-आने वाले वाहनों का रूट
भारी वाहन : मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, गंदेवड़ा, तीतरो, गंगोह, चौसाना और बिडौली होकर करनाल जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
हल्के वाहन: मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, ननौता, जलालाबाद, थानाभवन, गढ़ीअब्दुल्ला खां, ऊन, झिंझाना, बिडौली, करनाल जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
दिल्ली व बागपत से शामली, सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट प्लान
भारी वाहन : मवीकला कट खेकड़ा (बागपत) से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (एनएच-344जी) से होकर गांव ख्यावड़ी कट, चरथावल तिराहा, कस्बा थानाभवन, जलालाबाद, शामली आएंगे और इसी कट से वापस जाएंगे।
हल्के वाहन : मवी कला कट, खेकड़ा, से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे (एनएच-344जी) से होकर फुगाना कट मुजफ्फरनगर से लांक बॉर्डर से शामली आएंगे एवं इसी रूट से वापस जाएंगे।
जिले के अंदर के वाहन रूट
कस्बा बनत, कैराना, कांधला, झिंझाना की ओर जाने आने वाले वाहनों का रूट प्लान
मध्यम, हल्का वाहन : कस्बा बनत समाज कल्याण विभाग कार्यालय रोड, सहारनपुर रोड, गढ़ीअब्दुल्ला खां, ऊन, गाड़ी वाला झिंझाना, भूरा, कैराना, ऊंचा गांव, कांधला जाएंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।

शामली शहर से अन्य कस्बों के लिए रूट- शामली, मुंडेट, गढ़ीपुख्ता, ऊन, गाड़ीवाला चौराहा झिंझाना, कैराना, कांधला, मुंडेट से नहर पटरी होते हुए थानाभवन।
इन मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध
- एनएच-709 एडी (पानीपत-मुजफ्फरनगर मार्ग)- लालूखेड़ी बॉर्डर से कस्बा शामली से यमुना ब्रिज हरियाणा बार्डर तक।
- एनएच-709 बी (दिल्ली हाईवे)- कस्बा कांधला से शामली तक।
- एनएच-709 ए (मेरठ-करनाल रोड)- शामली से बिडौली कस्बा तक।
- मेरठ मुजफ्फरनगर की ओर से गढ़ी सखावत से परासौली, भभीसा से कांधला आने वाले वाहनों को चौकी भभीसा से आगे पांच अगस्त से 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक प्रतिबंधित रहेंगे।

शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद

शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद

शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद

शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद

शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद

शामली के एमएसके रोड से जाते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed