फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sowing sugarcane at a distance of five feet: A new beginning using scientific methods.

Shamli News: पांच फीट दूरी पर गन्ने की बुवाई, वैज्ञानिक विधि से नई शुरुआत

Sun, 09 Aug 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sowing sugarcane at a distance of five feet: A new beginning using scientific methods.
गढ़ीपुख़्ता। गांव गन्देवड़ा में शुक्रवार को प्रगतिशील किसान विकास सिंह व करण सिंह के खेत में मानसून के दौरान गन्ने की पहली बुवाई का शुभारंभ किया गया। गन्ना प्रजाति को-20016 की वैज्ञानिक विधि से बुवाई की गई। इसमें गन्ने की लाइनों के बीच पांच फीट और गन्ने के टुकड़ों (आंखों) के बीच डेढ़ फीट की दूरी रखी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद थानाभवन चीनी मिल के इकाई प्रमुख ज्ञानेन्द्र वीर सिंह और महाप्रबंधक-गन्ना लेखपाल सिंह ने रिबन काटकर मानसून में गन्ने की बुवाई का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक (गन्ना विकास) शिवराज सिंह यादव, जोन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक एवं ब्लॉक इंचार्ज बृजेश सिंह समेत 12 अन्य किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाने, उचित दूरी बनाए रखने और आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र के अन्य गांवों में भी गन्ने की बुवाई की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed