सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drinking water supply has been disrupted for four days, with crowds gathering to collect water from tankers.

Shamli News: चार दिन से पेय जलापूर्ति ठप, टैंकरों पर पानी लेने के लिए लगी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has been disrupted for four days, with crowds gathering to collect water from tankers.
झिंझाना में टैंकर से पानी लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में चार मोहल्लों में लगातार चौथे दिन भी जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के बीच जल संकट से परेशान लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है।
Trending Videos

कस्बे के मोहल्ला कपाड़ियान, ब्राह्मण, खटीकान, सरावज्ञान समेत कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद चल रही है। सोमवार को सुबह से ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। कई जगहों पर लोग हैंडपंप और निजी बोरिंग पर लंबी कतारों में खड़े दिखे, जबकि कुछ परिवार दूर-दराज से पाइप डालकर पानी लाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की टैंकर व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। कई मोहल्लों में समय पर टैंकर नहीं पहुंच रहे, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। शान मिया, आलम, दीपक, प्रेमचंद, और राजेश आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जलापूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
शाम करीब छह बजे जैसे ही एक पानी का टैंकर मोहल्ले में पहुंचा, लोगों की पानी भरने के लिए भीड़ लग गई। हर कोई पहले पानी भरने की कोशिश में जुट गया। अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने बताया कि पानी के लिए टैंकर भेजे जा रहे हैं। जल्द ही जलापूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed