सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight religious places will be improved in the tourism map.

Shamli News: पर्यटन के मानचित्र में आठ धार्मिक स्थलों का होगा सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight religious places will be improved in the tourism map.
विज्ञापन
शामली। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए उनके सुंदरीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की मुख्यमंत्री पर्यटन योजना के तहत कैराना देवी मंदिर, बाबरी क्षेत्र के पंवार खेड़ा महादेव मंदिर, शामली गुरुद्वारा और कांधला क्षेत्र के अट्टा गांव स्थित बाबा गोरखनाथ जाहरवीर मंदिर समेत आठ धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। सहारनपुर मंडल की आवास विकास परिषद इन स्थलों के सुंदरीकरण का कार्य इसी माह शुरू कराने की तैयारी कर रही है।
Trending Videos

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के बाबरी क्षेत्र स्थित पंवार खेड़ा महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 27 लाख रुपये, कांधला क्षेत्र के अट्टा गांव स्थित बाबा गोरखनाथ जाहरवीर मंदिर के लिए 85 लाख रुपये तथा कैराना देवी मंदिर के लिए 98 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही शामली गुरुद्वारा सहित अन्य स्थलों के विकास कार्य के लिए आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। फिलहाल कैराना देवी मंदिर और पंवार खेड़ा महादेव मंदिर के लिए नया एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के अवर अभियंता शैलेंद्र चौबे ने बताया कि आठ धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें बरामदा निर्माण, बेंच लगाना, हाईमास्ट लाइट और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्य शुरू कराने के लिए ठेके भी जारी कर दिए गए हैं और इसी माह कार्य शुरू होने की संभावना है।
बाबरी क्षेत्र के पंवार खेड़ा गांव स्थित मराठा कालीन महादेव मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश मंडी परिषद द्वारा सीसी सड़क का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed