सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Youth Killed After Speeding Truck Hits Him at Chandanpuri Cut

Shamli: चंदनपुरी कट पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के झिंझाना क्षेत्र में मेरठ–करनाल हाईवे पर चंदनपुरी कट के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Shamli: Youth Killed After Speeding Truck Hits Him at Chandanpuri Cut
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार

झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित चंदनपुरी कट पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos


ट्रक की टक्कर से मौके पर ही तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। बताया जाता है कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी बिडोली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक और चालक को लिया हिरासत में
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed