सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eighth-passed Samir became a detective while working as a labourer.

Shamli News: मजदूरी करते हुए आठवीं पास समीर बन गया जासूस

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 25 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eighth-passed Samir became a detective while working as a labourer.
विज्ञापन
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी आठवीं पास समीर (22) गांव में मजदूरी करते हुए पाकिस्तान का जासूस बन गया। चार दिन पहले शनिवार शाम को गाजियाबाद पुलिस समीर को हिरासत में लेकर गई थी। लंबी पूछताछ व जांच-पड़ताल के बाद गाजियाबाद पुलिस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार दिखाया है। उसके साथ पुलिस ने दो अन्य आरोपी समीर उर्फ शूटर हाल निवासी चांदनी चौक दिल्ली मूल निवासी झुनझुना बस्ती सोमापुर भागलपुर बिहार और शिवराज निवासी भोवापुर कौशांबी गाजियाबाद मूल पता बहादरपुर शाहजहांपुर भी गिरफ्तार किया है।
Trending Videos

पूछताछ में सामने आया कि समीर विभिन्न सुरक्षा बल के ठिकानों व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशनों आदि की रेकी कराकर उनके फोटो व वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में मझला है समीर
समीर तीन भाइयों में मझला है। उसके दो बहन है, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। पिता और दोनों भाई मजदूरी करते हैं। समीर गांव से कई बार सप्ताह-सप्ताह तक मजदूरी करने की बात कहकर गया था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह मजदूरी के बहाने बाहर जाकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता है।
डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर नौशाद से हुई दोस्ती, मीरा ने हनीट्रैप में फंसाया
शामली। आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार समीर की करीब डेढ़ साल पहले वर्ष 2024 के आखिर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य मूल निवासी बिहार हाल निवासी मेरठ निवासी नौशाद के संपर्क में इंस्टाग्राम के माध्यम से आया था। इसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नौशाद से दोस्ती हुई। नौशाद ने उसे सीमापार पाकिस्तान से राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित होने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।
इस ग्रुप पर मथुरा निवासी मीरा पहले से ही जुड़ी थी। नौशाद व मीरा को गाजियाबाद पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी ग्रुप के माध्यम से वह मीरा के संपर्क में आया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मीरा ने उसे मथुरा बुलाया था और वहां उसे हनीट्रैप में फंसाया। मीरा के कहने पर वह मध्यप्रदेश में पिस्टल की तस्करी में भी शामिल हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि वह मीरा के साथ मुंबई भी गया था, वहां पर उसे हथियार दिखाते हुए उनकी तस्करी करने के धंधे से जुड़ने का ऑफर दिया गया था। मीरा ने मुंबई में समीर की मुलाकात गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों से कराई थी। इसके अलावा समीर पंजाब भी गया था। मीरा ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पाकिस्तान से फंडिंग होने का लालच दिया और उसे अमीर बनने का सपने दिखाए गए।
बुटराड़ा व आसपास के क्षेत्र में जांच एजेंसियों ने डाला डेरा
शामली। समीर की गाजियाबाद में गिरफ्तारी होने के बाद से बुटराड़ा और आसपास के क्षेत्र में जांच एजेंसियों ने डेरा डाल दिया है। जांच एजेंसियां समीर के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि समीर की किन लोगों से दोस्ती थी और वह किन लोगों के साथ ज्यादा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed