{"_id":"69b85f52e6d779e0f90fd3d0","slug":"electricity-was-cut-off-across-the-district-people-were-thirsty-for-drinking-water-shamli-news-c-26-1-sal1002-161490-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिलेभर में गुल रही बिजली, पीने के पानी के लिए तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिलेभर में गुल रही बिजली, पीने के पानी के लिए तरसे
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देर रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिलेभर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक कई स्थानों पर फॉल्ट आने से रात से ही बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण सोमवार सुबह लोगों को पेयजल आपूर्ति भी नहीं मिल सकी। इस दौरान ऊर्जा निगम की हेल्पलाइन पर बिजली फॉल्ट को लेकर 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं।
रविवार की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि शुरू हो गई। कलक्ट्रेट के पास स्थित प्रमुख बिजलीघर में फॉल्ट आ गया, जिससे दिल्ली रोड, शिव चौक, सरवरपीर और हनुमान धाम रोड समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल रहने से रेलपार, धीमानपुरा रोड समेत कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। इसके चलते लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
वहीं कैराना, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, ऊन, कांधला, जलालाबाद और बाबरी क्षेत्रों में भी आंधी और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। झिंझाना में टेक्सटाइल पार्क के पास पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा।
Trending Videos