सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Encounter: Rs 1 lakh reward accused Shahzad killed in encounter in Saharanpur

Encounter: सहारनपुर में एक लाख का इनामी शहजाद मुठभेड़ में ढेर, कई मामलों में था वांछित, दो पुलिसकर्मी भी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी शहजाद को मार गिराया गया। आरोपी कई मामलों में वांछित था और हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Encounter: Rs 1 lakh reward accused Shahzad killed in encounter in Saharanpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर में बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी शहजाद को मार गिराया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

Trending Videos


मुठभेड़ में ढेर हुआ इनामी आरोपी
पुलिस के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गंदेवड़ा गांव निवासी शहजाद की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में शहजाद को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में था वांछित
पुलिस के मुताबिक शहजाद हिस्ट्रीशीटर और पेशेवर गोकशी से जुड़ा आरोपी था। उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed