सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' issues were raised in the Kisan Mazdoor Sangthan's Panchayat.

Shamli News: किसान मजदूर संगठन की पंचायत में गूंजे किसानों के मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' issues were raised in the Kisan Mazdoor Sangthan's Panchayat.
थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में आयोजित भारतीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में मौज
विज्ञापन
थानाभवन। गांव भैंसानी इस्लामपुर में सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाया गया।
Trending Videos

पंचायत में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, खेती की लागत, फसलों का उचित मूल्य न मिलने, गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि किसान आज लागत के बोझ तले दबा है, लेकिन उसकी उपज का उसे वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सभा में मजदूर वर्ग की समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की गई।
पंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां किसानों पर अन्याय होगा, संगठन वहां कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान की भी मांग की गई। जल्द मांगों को पूरा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इमरान, शहजाद पुंडीर, लाखन सिंह, मनव्वर, मोहब्बत, अदनान, आसिफ इरफान, गुलबहार, रकीब, आजाद राणा, इकराम, राव आजाद, राव कामिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed