सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oh Shambhu Baba, my Bholenath...

Shamli News: हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ...

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Oh Shambhu Baba, my Bholenath...
शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन महोत्सव  में  सजी भोले शंकर की झां
विज्ञापन
शामली। श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा चतुर्थ महाकालेश्वर संकीर्तन महोत्सव का आयोजन हनुमान धाम मंदिर परिसर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेकर धर्म लाभ उठाया।
Trending Videos

कार्यक्रम में बाबा महाकाल की ज्योत सलिल द्विवेदी (प्रधान, हनुमान टीला हनुमान धाम), नितिन जिंदल , विवेक प्रेमी, दुर्गेश वर्मा, राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रज्वलित की। कार्यक्रम की शुरुआत शामली के भजन गायक संजय वर्मा ने गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने गोरा के लाला जरा कीर्तन में आना, हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ, तीनों लोक में तू ही तू जैसे भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उज्जैन से आई अक्षिता राजपूत ने सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में, नगर में जोगी आया, भोले बाबा की गुलामी मेरे काम आ गई, महाकाल की गुलामी मेरे काम आ गई जैसे भजनों से समां बांध दिया। मनोज मयूर आर्ट ग्रुप देहरादून द्वारा शिव विवाह, भूतों की बारात तथा बाबा महाकाल का तांडव सहित सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं।
आयोजकों द्वारा बाबा का 151 किलो फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया तथा छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। साथ ही बाबा महाकाल के भव्य दरबार में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल अनुरागी ने किया। अंत में महाआरती का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन  महोत्सव  में  सजी भोले  शंकर की झां

शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन महोत्सव  में  सजी भोले शंकर की झां

शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन  महोत्सव  में  सजी भोले  शंकर की झां

शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन महोत्सव  में  सजी भोले शंकर की झां

शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन  महोत्सव  में  सजी भोले  शंकर की झां

शामली हनुमान धाम पर,श्री महाकाल मित्र मंडल द्वारा संकीर्तन महोत्सव  में  सजी भोले शंकर की झां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed