{"_id":"69d40d500be51d57820b281e","slug":"farmers-upset-over-non-availability-of-urea-uproar-at-committee-shamli-news-c-26-1-sal1002-162875-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: यूरिया न मिलने से किसान परेशान, समिति पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: यूरिया न मिलने से किसान परेशान, समिति पर हुआ हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। सहकारी समितियाें पर एक पखवाड़े से यूरिया न आने के कारण किसान परेशान है। बीपैक्स समिति ऊन पर रात में एक ट्रक यूरिया लेकर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर रात में ही सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें घर भेजा। किसानों की भीड़ को देखते हुए बोरे कम होने से खाद का वितरण नहीं हुआ। किसानों ने यूरिया न मिलने पर हंगामा किया।
रविवार को बीपैक्स समिति पर एक ट्रक (450 बोरे) यूरिया आया। यूरिया लेने के लिए रात के समय किसान सैकड़ों की तादाद में समिति पर लाइन लगाकर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों की सूची बनाई तथा उन्हें सुबह खाद लेने के लिए कह कर वापस भेज दिया। लेकिन सुबह भारी भीड़ यूरिया खाद लेने समिति पर पहुंच गई तथा उन्होंने रात में बनाई गई सूची का विरोध शुरू कर दिया इसके बाद दूसरी सूची बनाई गई। अधिकारियों की ओर से पांच-पांच बोरे यूरिया देने का निर्देश दिया गया, लेकिन बोरे कम होने के कारण किसानों व समिति के कर्मचारियों में कोई सहमति नहीं बन पाई। घंटों तक हंगामा होने के बाद खाद का वितरण नहीं हो पाया।
किसानों ने समिति के सचिव देवेंद्र सिंह से वार्ता की तथा जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार तक 450 बोरे ओर आ जाएंगे तब सभी किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जा सकेगा। इससे किसान सहमत हुए और बैरंग ही लौट गए।
Trending Videos