सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father in law kills daughter in law for refusing to have physical relations

संबंध बनाने से मना करने पर मार दी बहू: शौहर पंजाब में, बीवी का गांव में अफेयर; रात में दरिंदगी पर उतर आया ससुर

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले कमरे में चारपाई पर मृत अवस्था में महिला मिली थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत होने का खुलासा हुआ था। विस्तार से पढ़ें पूर खबर-

Father in law kills daughter in law for refusing to have physical relations
मशकुरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के शामली जिले के कैराना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच दिन पहले हुई मशकुरा (24) की मौत के मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मशकुरा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ससुर ने ही गला दबाकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अनैतिक संबंध बनाने में विफल रहने पर उसके ससुर ने महिला की गला दबाकर जान ली थी। पुलिस ने मृतका की हत्या के आरोप में ससुर और पति को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

गांव इस्सोपुर खुरगान में पांच दिन पहले 15 फरवरी की रात को मशकुरा का शव कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में मिला था। उसके गले पर निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की, तो महिला की हत्या किया जाना सामने आया। एसपी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला की हत्या के आरोप में उसके ससुर अब्बास उर्फ बासा और पति सलमान को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति पंजाब में करता था मजदूरी, गांव में मशकुरा के जाबिद से बन गए थे संबंध
एसपी के मुताबिक, पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि तीन साल पहले मशकुरा की शादी सलमान से हुई थी। सलमान पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता था। घर पर उसकी पत्नी, उसका एक साल का बेटा और पिता अब्बास रहते थे। इसी दौरान मशकुरा के गांव मंडावर निवासी जाबिद से संबंध बन गए थे। अब्बास को इसकी जानकारी हो गई थी। 

इसकी आड़ में अब्बास ने अपनी पुत्रवधू मशकुरा को जाबिद व उसके संबंधों के बारे में उसके पति व मायके वालों को बताने की धमकी देकर कई बार अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया था। एसपी के मुताबिक 14 फरवरी की शाम करीब सात बजे जाबिद, अब्बास के घर पर आया था और मशकुरा के पास एक घंटा रहकर चला गया था। 

ससुर ने रात में संबंध बनाने की कोशिश की थी
जाबिद के जाने के बाद अब्बास ने रात में अपनी पुत्रवधु के साथ अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध करते हुए ससुर को लात मार दी थी। संबंध बनाने में असफल रहने पर अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को फोन पर मशकुरा व जाबिद के संबंधों के बारे में बताया।

पिता-पुत्र दोनों ने मशकुरा को मारने की साजिश रची। इसके बाद अब्बास ने मशकुरा की गला दबाकर हत्या कर और चारपाई पर शव को लिटाकर ऊपर से कंबल डाल दिया था। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को पुत्रवधू की मौत होने की जानकारी दी थी।

महिला की स्वाभाविक मौत बताकर गुमराह करने की कोशिश, पीएम रिपोर्ट से खुला राज
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अब्बास महिला के शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहता था। उसने बताया था कि मशकुरा की मौत स्वाभाविक हुई है। गले के निशान के बारे में बताया कि वह पहले दिन सीढ़ियों से गिरने से उसे गले पर चोट लगी थी। 

अब्बास ने मृतका के परिजनों को भी पोस्टमार्टम न कराने के लिए तैयार कर लिया था, हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई शाकिर निवासी गांव मलकपुर थाना कांधला की तहरीर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाने से मौत होने का खुलासा होने पर ससुर पुलिस के शक के दायरे में आ गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।

खुद अंदर का कुंडा लगाया, वेल्डिंग मिस्त्री को बुलाकर जाली कटवाई
एसपी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में अब्बास ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने लाठी में तार बांधकर उसके सहारे अंदर से दरवाजे का कुंडा बंद किया था। सुबह ग्रामीणों को भ्रमित करने के लिए आसपास के लोगों को बुलाकर पहले गेट खुलवाने का प्रयास किया था।

जब गेट नहीं खुला तो वैल्डिंग मिस्त्री नाजिम व नौशाद को बुलाया और गेट की जाली कटवाकर कुंडे को अंदर से खुलवाया ताकि किसी को हत्या के बारे में शक न हो सके। हत्या के बाद अब्बास ने अपने पुत्र सलमान को हत्या की बात बता दी थी, लेकिन उसने भी घटना को छिपाते हुए पुलिस को जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed