सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

Shamli News: टिकैत के हलवाई का ततैया बयान पर जयंत बोले... मीठे का शौक नहीं

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
political news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत-अमेरिका के प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के हलवाई का ततैया वाले बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने पलटवार किया है। एक्स पर की गई पोस्ट में जयंत सिंह ने लिखा कि जो हलवाई और ततैया का किस्सा सुना रहे हैं, उन्हें बता दूं मुझे मीठे का कोई शौक नहीं है।
Trending Videos

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से भारत-अमेरिका के प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह की भूमिका पर सवाल पूछा गया था। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि जयंत सिंह की मजबूरी है, वह सरकार का हिस्सा हैं। इसके बाद टिकैत ने हलवाई के ततैया वाली कहावत सुनाई। टिकैत का कहना था कि हलवाई का ततैया कभी अपने हलवाई को नहीं काटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष की पोस्ट के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। बृहस्पतिवार को दिनभर चर्चाओं का दौर बना रहा।
----
इनसेट
राकेश टिकैत बोले...हम एक हैं, यह जयंत का विभाग नहीं
मुजफ्फरनगर। मामले के तूल पकड़ने के बाद भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने वीडियो जारी किया। उनका कहना है कि यह मामला केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के विभाग का नहीं है। उनका नाम लेकर सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। यह भी कहा कि हम सब एक हैे। कोई कहीं भी रहे लेकिन कोई समस्या आने पर सब साथ खड़े होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed