{"_id":"6997658edfcb4d1a2507d6df","slug":"crime-news-shamli-news-c-29-1-smrt1035-165462-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मुठभेड़ में 15-15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मुठभेड़ में 15-15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 15-15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की। दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले दानिश व आयान पर अलग-अलग दिन व स्थान पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। इस मामले में वीडियो वायरल हुई थी।
कोतवाली के मंदवाड़ा गांव के चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस व बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पोनिया, एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश आमिर उर्फ बाटा व समद उर्फ चीस कस्बे के मंदवाड़ा रोड के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों ने दो दिन पहले कस्बे के ही रहने वाले दानिश व आयान पर अलग-अलग दिन व स्थान पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था। दोनों गोली लगने से बाल बाल बचे थे। घटना की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल बदमाशों का चालान कर दिया गया है।
Trending Videos