फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four members of an interstate cyber fraud gang arrested.

Shamli News: साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four members of an interstate cyber fraud gang arrested.
शामली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4120 रुपये, 10 मोबाइल फोन, छह डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चार सिम कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, पासबुक बरामद की है। पुलिस के अनुसार ठगों ने महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में ठगी की है। दो मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए करण निवासी ग्राम सेंथली की मढैया थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर, रंजित सारस्वत निवासी धरमई थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद, हाल निवासी सेक्टर-01 वसुंधरा थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद व राजीव बंसल निवासी चंद्रनगर थाना मंडावली पूर्वी दिल्ली, हाल निवासी श्याम पार्क थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, साकिर अली निवासी जनपद यमुनानगर (हरियाणा) है।
विज्ञापन

इनका हुआ खुलासा : एसपी ने बताया कि 29 जून को कामिनी निवासी गांव लांक ने साइबर क्राइम थाना पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी माता को बीमा पॉलिसी की धनराशि जमा कराने का झांसा देकर उनके बंधन बैंक खाते से 4,90,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने क्लिक नेशले डिजिटल मार्केटिंग (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी कंपनी बनाई और लोगों को वैध कंपनी बताकर साइबर ठगी की।
एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस की जांच में साकिर अली निवासी जनपद यमुनानगर (हरियाणा) द्वारा अपने एसबीआई बैंक खाते में साइबर ठगी के आठ लाख रुपये मंगाने और उसी दिन चेक व एटीएम से निकालने का मामला सामने आया। साइबर क्राइम पुलिस ने बृहस्पतिवार को खाताधारक साकिर अली को गिरफ्तार किया।

एनसीआरपी व समन्वय पोर्टल पर आरोपी के बैंक खाते के विरुद्ध महाराष्ट्र, राजस्थान एवं कर्नाटक के पीड़ितों से साइबर ठगी की रकम मंगाने और उसी दिन चेक से निकाला जाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed