फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roads and drains not constructed; over 300 families facing miserable conditions.

Shamli News: सड़क-नाली नहीं बनी, 300 से अधिक परिवार झेल रहे बदहाली

Fri, 31 Jul 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains not constructed; over 300 families facing miserable conditions.
कैराना। कांधला रोड स्थित मीट प्लांट से आगे मोहल्ला छड़ियान की तीन गलियों में पिछले आठ साल से सड़क और नाली का निर्माण नहीं हो सका है। इन गलियों में 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। नालियां नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। बरसात में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाली नहीं होने के कारण हर समय जलभराव बना रहता है। गंदे पानी से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई बार नगर पालिका में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन

यह बोले लोग
मो. दानिश ने बताया कि घर के सामने हर समय पानी भरा रहता है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिर चुके हैं। नगर पालिका को जल्द सड़क और नालियों का निर्माण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. सूफी ने बताया कि बदबू और मच्छरों के कारण रात में ठीक से नींद नहीं आती। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे रिश्तेदार और मेहमान भी आने से कतराते हैं।

मो. जीशान ने बताया कि कई बार नगर पालिका से शिकायत की गई, लेकिन आज तक सड़क और नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर समय बदबू बनी रहती है।


मो. मोनिस ने बताया कि नालियां नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। कीचड़ और जलभराव के बीच लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है तथा बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।


जल्द ही बजट पास कराकर सड़क और नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- समीर कुमार कश्यप, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed