{"_id":"6a00dba802cf70c79606bcd6","slug":"illegal-shortcuts-put-lives-at-risk-shamli-news-c-26-1-sal1002-165179-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अवैध कट के शॉर्टकट से जोखिम में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अवैध कट के शॉर्टकट से जोखिम में जान
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 11 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली में गांधी चौक बाजार के सामने अवैध कट से निकलता मोपेड सवार। संवाद
- फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में चल रहा भवन का निर्माण कार्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। शहर के बीच मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था के लिए बनाए गए डिवाइडर में बने अवैध कट से हादसे होने का खतरा हर समय बना हुआ है। इन अवैध कट से दोपहिया और तीन पहिया वाहन निकलते हैं, जो अक्सर दूसरे वाहन से टकराने से हादसे हो रहे हैं। इस दौरान मार्ग पर जाम के हालात भी बन रहे हैं। शहर के बीच मार्ग पर कैराना रोड से लेकर एसटी तिराहा तक डिवाइडर बनाए गए हैं। डिवाइडर में 20 से अधिक अवैध कट बने हुए हैं। इन अवैध कट से दिनभर दोपहिया और तीन पहिया वाहन शॉर्ट कट के चक्कर में निकलते हैं, जिससे अक्सर वाहन टकरा रहे हैं। रविवार को पड़ताल में कई बार हादसे होने से बचे।
धीमानपुरा में पेट्रोल पंप के निकट बने कट से ई रिक्शा निकल रही थी, उसी समय बाइक से टक्कर होने से बची। शिव चौक के पास डिवाइडर के बीच कट से बाइक पर चार सवारी निकल रही थी। इस दौरान भी हादसा होने से बचा।
गांधी चौक बाजार के सामने बने अवैध कट से मोपेड सवार युवक निकल रहा था। सिटी बिजलीघर के सामने अवैध कट से बाइक सवार युवक निकलता हुआ दिखाई दिया। इसी तरह वीवी इंटर कॉलेज के निकट, फव्वारा चौक के निकट बने अवैध कट से दिनभर दोपहिया व तीन पहिया वाहन निकलते रहते हैं। इसके अलावा कैराना रोड पर भी यही हाल बना हुआ है। वाहनों के निकलने के दौरान दूसरी ओर से आ रहे वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचे भी।
शहर में डिवाइडर में बने अवैध कट की जानकारी कराई जाएगी। जहां भी अवैध कट हैं, उन्हें बंद कराया जाएगा। - विनोद सोलंकी, ईओ नगरपालिका परिषद शामली
Trending Videos

शामली में गांधी चौक बाजार के सामने अवैध कट से निकलता मोपेड सवार। संवाद- फोटो : स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में चल रहा भवन का निर्माण कार्य।