सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lakhs embezzled under the guise of a partnership; FIR registered against three individuals.

Shamli News: साझेदारी के नाम पर लाखों हड़पे, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 15 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lakhs embezzled under the guise of a partnership; FIR registered against three individuals.
विज्ञापन
कैराना। तेल कारोबार में साझेदारी कराने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने तथा रकम मांगने पर पिटाई करने व जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मोहल्ला खेलकलां निवासी शमीम ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि करीब ढाई वर्ष पूर्व मोहल्ला इमामगेट निवासी सत्तार ने उसे सरसों के तेल के कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि झांसे में आकर उसने पांच लाख रुपये सत्तार को दे दिए। बाद में उसके परिचित मुरसलीन और शमशाद ने भी तीन-तीन लाख रुपये सत्तार को दे दिए। आरोप है कि कई माह तक कोई मुनाफा नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने की बात कहकर धमकियां देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed