सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New 28-seater CNG buses will ply in 230 villages of the district.

Shamli News: सीएनजी की 28 सीटर नई बसें जिले के 230 गांवों में दौड़ेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
New 28-seater CNG buses will ply in 230 villages of the district.
विज्ञापन
शामली। यूपी रोडवेज से 28 सीटर सीएनजी अनुबंधित प्राइवेट बसें अगले महीने में जिले के 230 गांवों के मुख्य मार्गाेंं पर दौड़ेंगी।
Trending Videos

यूपी रोडवेज के एआरएम प्रशांत कुमार ने बताया कि सीएनजी की प्राइवेट बस मालिकों को 1500 रुपये जमा करके अनुबंध पत्र तैयार कराना होगा। नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में होगी। समिति में सचिव एआएम प्रशांत कुमार, एआरटीओ रोहित राजपूत, सीडीओ विनय कुमार तिवारी आदि प्राइवेट बस के आए 35 आवेदन पत्रों का सत्यापन करेंगे।
एक माह का समय सीएनजी युक्त 28 सीटर बसें खरीदने का दिया जाएगा। नए रूटों में शामली से टिटौली, टपराना, झिंझाना, बिडौली, चौसाना, ऊन, शामली बस अड्डे से चलकर करमूखेडी- पूर्वी यमुना नहर की पटरी, जिला सयुंक्त अस्पताल, सीएमओ कार्यालय विकास भवन- कलक्ट्रेट पुलिस लाइन होते हुए गोहरनी से आदर्श मंडी थाना होकर शामली पहुचेंगी। शामली से भाजू, लांक, बुटराड़ी, काबड़ौत, झाल, सिंभालका, शामली, बनत, बलवा, लिलौन, करमू खेड़ी समेत 230 गांवों में संचालित होगी। एनसीआर में शामिल शामली जिले में रूटों पर सीएनजी बसों का संचालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed