{"_id":"69b721fc0eed76edb50a484a","slug":"one-person-was-sent-to-jail-in-a-case-of-firing-and-threatening-shamli-news-c-72-1-smrt1015-150211-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फायरिंग और धमकी के मामले में एक को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फायरिंग और धमकी के मामले में एक को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी राजपाल और मोनू पक्ष के लोगों का बुधवार की रात को विवाद हो गया था। जिस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई थी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए फायरिंग करने की जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को राजपाल की पत्नी बोबी ने थाने पहुंचकर अज्ञात में फायरिंग करने की जानकारी देते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने स्याल छोइया मार्ग पर युवक को हिरासत में लिया। जिससे पुलिस ने तलाशी के दौरान एक तमंचा और कारतूस बरामद करते हुए पूछताछ की। पकड़े गए युवक की पहचान आर्य उर्फ सुमित भाटी पुत्र बिजेंद्र गांव स्याल निवासी के रूप में हुई। इस बारे में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव राली चौहान में फायरिंग और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहा था। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos