सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pigeon-racing betting is going on in code words, WhatsApp has become the hub.

Shamli News: कोड वर्ड में चल रहा कबूतरबाजी का सट्टा, व्हाट्सएप बना अड्डा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Pigeon-racing betting is going on in code words, WhatsApp has become the hub.
स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद - फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी
विज्ञापन
उड़ गया, बैठ गया, उतरा जैसे संकेतों में लाखों का खेल, पुलिस सब जानकर भी अनजान
Trending Videos

पांच साल से सक्रिय गिरोह, आदर्श मंडी और गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा सट्टेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के सेहटा और आसपास क्षेत्र में कबूतरों पर लाखों का सट्टा लगाने वाले लोग कोड वर्ड का प्रयोग करते हैं। यही नहीं, विजेता कबूतर और उसके मालिक की घोषणा व्हाट्सएप पर की जाती है।
स्टिंग के दौरान सामने आया कि सट्टा लगाने वालों ने बाकायदा कोड वर्ड तय कर रखे हैं, ताकि आम लोग इस खेल को समझ न सकें। जीतने वाले कबूतर को बादशाह कहा जाता है। आदर्श मंडी, गढ़ीपुख्ता और अन्य थाना क्षेत्रों में यह खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
स्टिंग के दौरान सट्टेबाजों से बातचीत :
स्थान- सेहटा और शामली के बीच नलकूप
संवाददाता : कबूतरों पर बाजी लगाने के लिए कोड वर्ड का भी प्रयोग करते हो?
युवक : कोड वर्ड का प्रयोग इसलिए किया जाता है ताकि आम लोगों को सट्टे के बारे में जानकारी न लग सके।
संवाददाता : विजेता कबूतर की घोषणा कैसे करते हो?
युवक : वैसे तो मौखिक रूप से जानकारी दे दी जाती है, मगर व्हाट्सएप पर भी विभिन्न गांवों के कबूतरबाज जुड़े हैं, जिन्हें तुरंत सूचना दे दी जाती है।
केस-2
स्थान- आदर्श मंडी थाने के पास
संवाददाता : कब से कबूतरों पर सट्टा लगवा रहे हो?
युवक : करीब पांच साल से चल रहा है, तुम्हें लगाना है तो 13 हजार खर्च करो।
संवाददाता : पहले समझ रहा हूं, होता कैसे है?
युवक : आपको व्हाट्सएप पर पूरी जानकारी मिल जाएगी, टेंशन नहीं लो, रुपये जमा करा दो।
संवाददाता : ओके, बताता हूं, रुपये ज्यादा हैं।


सट्टेबाज इन कोडवर्ड का करते हैं प्रयोग
उड़ गया → रिजल्ट निकल गया
बैठ गया → हार गया / पैसा डूब गया
उतरा → जीत गया
लाइन खुली → सट्टा शुरू
लाइन बंद → सट्टा बंद
कटिंग → कमीशन / बिचौलिये का हिस्सा
फुल/आधा → पूरी रकम या आधी एंट्री

--- नंबर और इशारों का खेल
कई जगह कबूतरों या चिह्नों को नंबर (1–10 या 1–12) दिए जाते हैं। मोबाइल पर सीधे नाम की बजाय सिर्फ नंबर या इमेज भेजे जाते हैं। व्हाट्सएप या कॉल में K, T, L जैसे शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल होता है।

क्यों जरूरी हैं ये कोड:
बाहर वालों को समझ न आए, फोन रिकॉर्डिंग में साफ सबूत न मिले

-- आखिर पुलिस क्यों नहीं कस रही शिकंजा?
शामली। स्टिंग के दौरान सामने आया कि पिछले पांच साल से कबूतरों पर सट्टे का खेल चल रहा है। सबसे अधिक सट्टेबाज आदर्श मंडी थाना और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में सक्रिय हैं। सवाल उठता है कि पुलिस सट्टा लगाने वालों पर शिकंजा क्यों नहीं कस रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की जांच में ही पूरा सच सामने आ सकेगा। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस गिरोह पर कार्रवाई करती है। जिले के कई गांवों में सट्टा लगाकर हर रोज लाखों का खेल किया जा रहा है।

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बेजुबान पक्षियों पर बाजी लगाना गंभीर मामला है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि सट्टा लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उधर, आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद

स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद- फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी

स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद

स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद- फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी

स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद

स्टिंग...आसमान में बाजी लगाने के बाद उड़ते कबूतर।संवाद- फोटो : कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मूतवी तक दौड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed