सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   156 proposals worth Rs 5.57 crore passed in Kshetra Panchayat meeting

Shamli News: क्षेत्र पंचायत बैठक में 5.57 करोड़ के 156 प्रस्ताव पास

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
156 proposals worth Rs 5.57 crore passed in Kshetra Panchayat meeting
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक, 188 सदस्यों ने लिया भाग
Trending Videos

विभिन्न योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
ऊन। विकास खंड परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने की, जिसमें करीब 188 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।
बैठक में कुल 156 कार्यों से संबंधित लगभग 5.57 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। जिनमें खडंजा से लेकर पेयजल के लिए टोंटी और अन्य मरम्मत कार्य शामिल रहे। ब्लॉक प्रमुख ने जल्द से जल्द क्षेत्र में कार्य शुरू कराने की बात कही। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। सहायक विकास अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह गठन, समाज कल्याण योजनाओं, सहकारिता, पंचायत एवं कृषि कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुकेश कुमार (सहायक विकास अधिकारी सहकारिता), अनिल कुमार, सतीश कुमार, जवाहर सिंह, दिनेश कुमार, कविता, सुषमा जायसवाल, अमित राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed