सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Piyush and Diksha hit the right target in Shamli

Shamli News: शामली में पीयूष और दीक्षा ने लगाए सटीक निशाने

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 13 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Piyush and Diksha hit the right target in Shamli
शामली में शूटिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत कोच
विज्ञापन
शामली। क्रीड़ा भारती एवं शामली राइफल क्लब द्वारा एमएस फार्म में आयोजित 8वीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में सटीक निशाना लगाते हुए शामली के अंतरराष्ट्रीय शूटर पीयूष शर्मा विजेता और प्रयागराज की दीक्षा उप-विजेता रही। जबकि तीसरे स्थान पर हरियाणा कैथल की मुस्कान रही।
Trending Videos

प्रतियोगिता के एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग के फाइनल मुकाबले में शामली राइफल क्लब शामली के प्रशिक्षु अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा साथी प्रतिभागियों को पछाड़कर चैंपियन ऑफ चैंपियंस बने। समिति की ओर से 11000 रुपये नकद व शहीद कैप्टन मदनपाल चौहान ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर प्रयागराज की दीक्षा वैश्य को 7100 रुपये नकद और शहीद धर्मवीर कालीरमन ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर कैथल( हरियाणा) की मुस्कान को 3100 रुपये और शहीद अंकित तोमर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग के चैंपियन ऑफ चैंपियंस शामली राइफल क्लब के जतिन निर्वाल को 11000 रुपये व शहीद बाबा मोहर सिंह ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर मवाना के अनंत बैंसला को 7100 रुपये व शहीद गौतम पंवार ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर े श्रवण कुमार को 3100 रुपये व शहीद प्रदीप कुमार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
एयर राइफल एनआर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस आयुष्मान पांडेय को 7100 रुपये व शहीद नवाब सिंह ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर फरीदाबाद के एकांत यादव को 5100 रुपये व शहीद प्रदीप चौधरी ट्राफी, तीसरे स्थान पर दिल्ली की सिमरन मल्होत्रा को 2100 रुपये व शहीद अमित कोरी ट्रॉफी दी गई।
एयर पिस्टल एनआर वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियंस बड़ौत के सागर तोमर को 7100 रुपये व शहीद बाबा शाहमल सिंह ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर दिल्ली के उत्सव मलिक को 5100 रुपये व शहीद प्रमेंद्र निर्वाल ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर बिटावदा (मुजफ्फरनगर) के हिमांशु चौधरी को 2100 रुपये व शहीद प्रकाश सिंह ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग में मेरठ के कपिल ने स्वर्ण पदक, हिमांशु पाल फरीदाबाद रजत पदक, हर्ष स्वामी कैथल ने कांस्य पदक जीता।
एयर पिस्टल आईएसएसएफ बालिका वर्ग में सोनीपत की मुस्कान ने स्वर्ण पदक, बड़ौत की नीशू ने रजत पदक, उर्वशी ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में मेरठ के अनंत बैंसला ने स्वर्ण पदक, जतिन निर्वाल शामली ने रजत पदक, नरेंद्र छाबड़ा ने कांस्य पदक जीता।
एयर राइफल आईएसएसएफ बालिका वर्ग में कैथल की मुस्कान ने स्वर्ण पदक, बिजनौर की यशिका ने रजत पदक, गाजियाबाद की प्रकृति ने कांस्य पदक जीता। एयर राइफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में शामली के नमन जैन ने स्वर्ण पदक, मुजफ्फरनगर के रक्षित राठी ने रजत पदक, शामली के अक्षित निर्वाल ने कांस्य पदक जीता।
एयर राइफल आईएसएसएफ सब यूथ वर्ग में प्रयागराज के भाविनजीत ने स्वर्ण पदक, बिजनौर के प्रियांशु कुमार ने रजत पदक, रोहतक के अमन मलिक ने कांस्य जीता। एयर पिस्टल एनआर बालिका वर्ग में नोएडा की मधु सैनी ने स्वर्ण पदक, मेरठ की समर्थ ने रजत पदक जीता।
एयर पिस्टल एनआर पुरुष यूथ वर्ग में गाजियाबाद के बॉस ने स्वर्ण पदक, वंश ने रजत पदक, शामली के विशेष पाल ने कांस्य पदक जीता। एयर पिस्टल एनआर बालिका वर्ग में बड़ौत की प्रिया ने स्वर्ण पदक, देवघर की कनिका ने रजत पदक व सोनीपत की यांशिका ने कांस्य पदक जीता।
सभी खिलाड़ियों पदक पहनाकर सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह तोमर आयुक्त दिल्ली विकास प्राधिकरण ने कहा कि किसी भी खेल में जीत हासिल करने के लिए समर्पण की आवश्यकता होती है, हमारा जुनून ही जीत में बदलता है।
विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री उमेश कुमार ने कहा कि समय के अनुशासन में बंधकर जो परिश्रम करते हैं, वो हर लक्ष्य को पाने में सफल होते हैं। अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ राजकुमार वर्मा व संचालन शामली राइफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. कुशाक चौहान, विश्वेंद्र सिंह, विनीत चौहान, तपन मलिक, मनोज तोमर, कमलबीर, नितिन वर्मा रहे।

शामली में शूटिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत कोच

शामली में शूटिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed