सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Road uprooted in 15 days, villagers protest over shoddy construction

Shamli News: 15 दिन में उखड़ी सड़क, ग्रामीणों का घटिया निर्माण पर हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 13 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Road uprooted in 15 days, villagers protest over shoddy construction
कांधला के गढी मियां में उखड़ी सड़क को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कांधला। गांव गढ़ी मियां में आरसीसी सड़क निर्माण के महज 15 दिन बाद ही उखड़ने और टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
Trending Videos

ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण में शुरू से ही मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीण इरफान ने बताया कि करीब 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गांव में यह सड़क बनी थी, लेकिन इसकी हालत इतनी खराब निकली कि कुछ ही दिनों में इसकी परतें उखड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कौशर ने कहा कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने सड़क का दोबारा निर्माण कराया जाए इस दौरान आसिफ, वाजिद, तनवीर, इरफान आदि ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, ग्राम प्रधान रशीद जंग ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि टूटी सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

कांधला के गढी मियां में उखड़ी सड़क को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद

कांधला के गढी मियां में उखड़ी सड़क को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed